बिहार राज्य के जिला नालंदा के हिलसा प्रखंड से पुष्पा मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम गाँव आजीविका और हम के तहत उन्हें काफी सारी जानकारियाँ मिली है। बता रही है कि उनके पास खेत तो था पर उन्हें खेती करना नहीं आता था तथा कार्यक्रम को सुनने के बाद उन्हें जानकारी मिली है कि खेती किस तरह सही ढंग से किया जाता है। बता रही है कि खेतों की जुताई करने से पहले उसमे दवा का छिड़काव किया जाता है उसके बाद जुताई किया जाता है। आगे बता रही है कि खेतों को जोतने के बाद उसमे धान लगाया जाएगा और धान का फसल जब थोड़ा बड़ा हो जाये फिर उसमे खाद मिलाया जाएगा। इन सभी चीज़ों की जानकारी उन्हें पहले नहीं थी पर अब कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें जानकारी मिल चुकी है और अब वो खेती भी सही ढंग से कर पा रही है।