बिहार राज्य के नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड के ग्राम पूना से सरिता कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से शिवप्रिया कुमारी से साक्षात्कार लिया। शिवप्रिया कुमारी ने बताया कि लड़की आगे बढ़ना चाहती है तो,लड़के उनको आगे बढ़ने नही देते हैं। छेड़खानी के डर से लड़की के माता-पिता उनको घर से बाहर नही जाने देते हैं।लड़कियों के मन में भी छेड़खानी का डर बैठ जाता है। समाज में लड़का यदि लड़कियों को परेशान न करे तो समाज में बदलाव आ जायेगा और लड़कियां आगे बढ़ पाएंगी