बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड के दामोदरपुर बलधा पंचायत से प्रतिभा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि महिलाओं एवं लड़कियों के साथ अनेक प्रकार की हिंसा होती है क्यूँकि अगर महिलाएं आगे बढ़ना चाहती है अपने जीवन में कुछ करना चाहती है। पुरुष के कंधे से कन्धा मिला कर चलना चाहती है तो गांव एवं समाज के लोग उन्हें इतना प्रताड़ित करते है और इतनी नीच नजरिये से देखते है कि महिलाएं या लड़कियां आगे बढ़ कर भी आगे बढ़ नहीं पाती हैं। वे अपने आप से कमजोर महसूस करती हैं।जो महिलाएं अपने हौसले को बुलंद कर बिना समाज से डरे निडर की तरह चलना सीख जाती हैं वो सफल हो कर रहती है और खुद पर निर्भय हो कर डटी रहती हैं।