नालंदा जिला से संतोष कुमार की रिपोट:- साथियो अधिकतर महिला सदस्यों ने जबरदस्त भागीदारी अपनी हक की बात पर आवाज को बुलंद करने पटना के गर्दनीबाग धरना पर है। हालांकि समूचा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ही रहा। प्रदर्शन में पुलिस को बल का इस्तेमाल नहीं करना पड़ा, इन प्रदर्शनों के चलते शहर के कुछ खास इलाकों में जाम लगा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गर्दनीबाग में उतरे बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ, खूब नारे की जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद हमारी मांगे पूरी करो।नीतीश कुमार शर्म करो, भीख मंगवाना बंद करो, जैसे नारों से जीविका दीदियों ने अपना विरोध जताया।मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि जीविका महिला सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार की एक परियोजना है। जिससे बिहार की करोड़ों महिलाएं जुड़ी हुई है। जो विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जैसे मनरेगा सर्वेक्षण, विद्यालय निरीक्षण, शौचालय निर्माण योजना मानव श्रृंखला, वित्तीय साक्षरता शराब बंदी इसके कई उदाहरण हैं। इसके बावजूद सरकार हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इन पर नेताओं ने भाषण भी दिये, जिसमें खूब तालियां बजीं. इस दौरान पूर्व विधायक डाॅ अच्युतानंद और भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सियाराम शर्मा आदि नेता उपस्थित रहे। जानकारी हो कि यह कैडर अपने नियुक्तपत्र, पहचानपत्र, और मानदेय वितरण के तरीके सहित करीब दस मांगों पर अटल है।