बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के बनाडीह ग्राम से 35 वर्षीय भूरी यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि किसी अपने को मानसिक मदद की ज़रुरत हो तो कैसे बात करनी चाहिए ?
गिद्धौर थाना के महुली पेट्रोल पंप के समीप सड़क के किनारे खड़ी एक खाली टोटो में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे टोटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि टोटो खाली था। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक टोटो जमुई से गिद्धौर की ओर जा रहे थे महुली पेट्रोल पंप के समीप टोटो चालक संतोष कुमार एवं यात्री चाय पीने के लिए टोटो को सड़क के किनारे खड़ी किया। चालक एवं यात्री दुकान में चाय पी रहे थे ,उसी समय पीछे से एक बेकाबू ट्रक टोटो को जबरदस्त टक्कर मारते हुए फरार हो गया इस हादसे में टोटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू धान की नर्सरी में दवा और खाद का प्रयोग कब और कैसे करना चाहिए इसके सम्बन्ध में जानकारी दे रहें हैं।
गिद्धौर प्रखंड के अंतर्गत रतनपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सोहजाना गांव के समीप बने छोटा पुल/पैन एवं सड़क जर्जर हो जाने के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को रतनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रावल सामंत सिंह उर्फ राजेश सिंह ने अपने निजी खर्चे पर पुल/पैन एवं सड़क पर मोरम डालकर सड़क की मरम्मत करवाई। बता दे की बरसों पहले सिंचाई के लिए उक्त पैन का निर्माण कराया गया था। बीते 6 महीने से जल निकास के लिए बने नाले पुल का हाल बेहाल हो चुका था। नाला कई जगहों पर से क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था जिसके कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वही सोहजना गांव में काली पूजा की वार्षिक सलोनी पूजा की तैयारी चल रहा था। उक्त रास्ता जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगों ने पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश सिंह के पास इसकी शिकायत किया गया तो उन्होंने तुरंत अपने जेसीबी मशीन भेज कर उक्त क्षतिग्रस्त पुल को साफ किया एवं उसमें नाला पाइप डालकर मरम्मत का कार्य किया साथ ही सड़क पर मोरम डालकर सड़क का मरम्मत भी किया गया। जिससे सड़क की स्थिति चलने लायक हो सकी।
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से 32 वर्षीय दीपक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि मोबाइल फ़ोन का प्रभाव बच्चों के मानसिक स्थिति के लिए हानिकारक है या नहीं ?
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि परीक्षा के समय बच्चों पर जो मानसिक दबाव पड़ता है उसे कैसे दूर किया जाए ?
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से 30 वर्षीय रोहित यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि तनाव को कैसे पहचाना जा सकता है ?तनाव खुल कर अगर नहीं पता चलता है तो इसका क्या कारण हो सकता है ?
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से 48 वर्षीय हर्ष कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि विद्यालय में बच्चों का मानसिक ध्यान कैसे रखा जा सकता है ?
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से 20 वर्षीय राजीव कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि क्या ध्यान की कमी बच्चों को ही होता है या बड़ों को भी होता है ?
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से 24 वर्षीय रोशन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते हैं कि बच्चों और किशोरों में मानसिक तनाव क्यों बढ़ रहा है

Comments
Transcript Unavailable.
Nov. 5, 2025, 5:48 p.m. | Tags: mentalhealth expert