बिहार राज्य के जमुई जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुभव साझा करते हुए कहते हैं कि एक स्वस्थ और शिक्षित व्यक्ति समाज में शांति और उन्नति कायम कर सकता है।एक स्वस्थ व्यक्ति से अच्छा समाज बनता है।अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक जीवन शैली को अपनाना जरुरी है।जैसे की संतुलित आहार,शुद्ध विचार,और अच्छा व्यवहार।लेकिन हम सब आज भौतिकववादी समाज में आगे बढ़ रहे हैं।जहाँ की जीवनशैली में कृत्रिम खान-पान और दिखावा ज्यादा है।शारीरिक परिश्रम तो अब छुटता ही जा रहा है। पढ़ाई आवश्यक है,लेकिन शारीरिक श्रम और खेल-कुद भी जीवन में जरुरी है।इससे हमें तनाव रहित जीवन जीने में मदद मिलती है।प्रकृति से जुड़े रह कर हम सब कई बिमारियों से दुर रह सकते हैं।