Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से सुरेन्द्रनाथ महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उनके गांव में एक गरीब महिला है जिसके पास अपना परिवार चलाने के लिए लॉक डाउन की वजह से कोई काम नहीं है। बता रहे है की महिला के पास राशन की बहुत समस्या है, ना ही राशन कार्ड बना है और न ही सरकारी कोई भी सहायता का लाभ
झारखण्ड राज्य के देवघर ज़िला के मोहनपुर प्रखंड के ग्राम डुमरथर से चन्दन कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें 2005 से पेंशन मिल रहा है। उनका पिछले साल 2019 में मार्च से सितम्बर तक का पेंशन मिला परन्तु उसके बाद से उन्हें पेंशन प्राप्त नहीं हो रहा है। जिस कारण उन्हें लॉक डाउन में परेशानी आ रही है
झारखंड राज्य के बोकारो जिला के कसमार प्रखंड से कमलेश जायसवाल मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि दिनाँक 23/04/2020 को मोबाइल वाणी पर प्रमुख्ता के साथ एक खबर चलाया गया जिसका शीर्षक था " कुलगो गैस एजेंसी द्वारा गैस वितरण नहीं होने से आम उपभोक्ता परेशान " इस खबर में बताया गया था कि सोनपुरा पंचायत वासियों को गिरिडीह ज़िले के कुलगो गैस एजेंसी द्वारा गैस सिलेण्डर का वितरण नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि गिरिडीह जिला काफ़ी दूर होने के कारण लोग खुद से जा कर सिलेंडर नहीं ले पा रहें हैं। लेकिन एजेंसी कभी भी समय पर सिलेंडर रिफलिंग करने नहीं आते हैं और दो तीन माह तक गायब भी हो जाते हैं। इस खबर को वाट्सएप्प एवं फेसबुक के माध्यम से प्रसारित किया गया। खबर चलने के बाद कसमार प्रखंड के सोनपुरा पंचायत के सभी उपभोक्ताओं के घर-घर जा कर कुलगो गैस एजेंसी द्वारा गैस जा वितरण कर दिया गया। मोबाइल वाणी ने लॉक डाउन के बीच जलावन की समस्या से खाना बनाने में हो रही परेशानी से लोगों को राहत दी है। लोगों ने मोबाइल वाणी के अथक प्रयासों का सराहना भी किए हैं
झारखंड राज्य के देवघर ज़िला के ग्राम बनारथार ,थाना-मोहनपुर से चन्दन कुमार ने बताया कि उनके खाते में मार्च के बाद अब तक तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि नहीं आई है। उन्हें इस बारे में जानकारी चाहिए
Transcript Unavailable.
उज्जवला योजना की लाभुक नावाडीह प्रखंड बोकारो जिला निवासी शीला देवी से बातचीत
झारखंड राज्य के बोकारो ज़िला के जरीडीह प्रखंड से शिव नारायण महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की चास प्रखंड के करहरिया पंचायत के चिरोटाढ निवासी बिमल टुडू मजदूरी कर अपना परिवार की जीविका चलाते थे । अचानक हुए लॉक डाउन से उनका काम पूरी तरह से बंद हो गया और जो पैसा बिमल टुडू ने बचा कर रखा था वो भी ख़त्म हो गया था ।जिससे परिवार चलाने में इन्हे काफी परेशानी होने लगी थी। साथ ही इनके पास राशन कार्ड भी नहीं है जिसके कारण पंचायत की ओर से इन्हे कोई सहायता नहीं मिल पा रही था।इस आपदा में राहत दिलाने के लिए शिव नारायण महतो ने दिनाँक 30/04/2020 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया जिसका शीर्षक था" राशन कार्ड नहीं रहने से दाने-दाने को मोहताज़ हैं बिमल टुडू "। खबर चलने के बाद शिव नारायण महतो ने संबंधित मुखिया से फोन पर सम्पर्क किया। जिसके बाद बिमल टुडू को रविवार के दिन शाम तक दस किलो चावल दे दिया गया।
