झारखंड राज्य अनुसूचित सहकारिता विकास निगम के सौजन्य से जन जागरण केंद्र की ओर से जूट क्राफ्ट प्रशिक्षण केंद्र का उद्घघाटन मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी पंचायत अंतर्गत अलकीलवा में किए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
देश ने एक सौ पचास करोड़ कोविड रोधी टीके लगाकर इतिहास रचा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। - प्रधानमंत्री ने कोलकाता में चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया। - वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन और ओमीक्रॉन के संभावित व्यवधानों से निपटने के उपायों की समीक्षा की। - सरकार ने सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के भारत आने पर घर पर सात दिन का क्वारंटीन अनिवार्य किया। - केंद्र सरकार ने कोविड के दौरान माल और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हेल्प डेस्क और नियंत्रण कक्ष स्थापित किए। - उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा से संबंधित रिकॉर्ड को सुरक्षित करने का आदेश दिया। पंजाब पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। - उच्चतम न्यायालय ने वर्तमान शैक्षिक सत्र में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आरक्षण मानदंडों के साथ काउंसलिंग शुरू करने की अनुमति दी। - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में भारत के पहले बहुआयामी साहसिक खेल अभियान की शुरूआत की।
देश के लोगों की परेशानी केवल शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी खोजना नहीं बल्कि फेक न्यूज यानी झूठी जानकारियों से निपटना भी होता है. देश के करोड़ों युवा हर रोज कहीं न कहीं शिक्षा आदि के क्षेत्र से जुड़े होते हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रधानमंत्री ने लोगों से आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वच्छता, सृजन और निरंतर प्रयास करने के तीन संकल्प लेने का आह्वान किया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार रोकने के लिए एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन शुरू की। सरकार ने कहा 30 नवम्बर तक 18 चरणों में लगभग आठ हजार करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड बेचे गए। केन्द्र सरकार ने कहा अगले वर्ष मार्च तक एक लाख दस हजार स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र खोले जायेंगे। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 133 करोड़ 24 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाये गए। स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव तीन-सात प्रतिशत है। भारत ने ओडिशा में व्हीलर द्वीप से सुपरसोनिक मिसाइल एसिस्टेड टारपिडो का सफल प्रक्षेपण किया। तुर्की में विश्व पैरा ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में चंदीप सिंह को रजत पदक।
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्र से पहले कल सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। सभी दलों के नेताओं से सार्थक चर्चा और सहयोग की अपील की। राष्ट्रव्यापी कोविडरोधी टीकाकरण के तहत अब तक 40 करोड से अधिक टीके लगाए गए। संक्रमण मुक्त होने की दर 97 दशमलव तीन-एक प्रतिशत। मुंबई में वर्षा से जुडी दुर्घटनाओं में 25 लोगों की मौत। मौसम विभाग ने मुंबई और महाराष्ट्र के कई अन्य इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया। सऊदी अरब में पांच दिन की वार्षिक हज यात्रा शुरू; कोविड महामारी के कारण हज यात्रियों की संख्या काफी कम। जर्मनी और बेल्जियम में बाढ से मरने वालों की संख्या बढकर एक सौ 80 हुई; सैकडों लोग अब भी लापता। 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय पैनोरमा के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गईं। तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के लिए भारतीय खिलाडियों का पहला दल तोक्यो पहुंचा। भारत ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत जीत से की है. शिखर धवन के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को वनडे सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से शिकस्त दे दी है.