-नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सर्वसम्मत नेता चुने गए। नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए वे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। -प्रधानमंत्री ने कहा-लोगों ने एन डी ए को उसके प्रदर्शन के कारण जनादेश दिया। -कांग्रेस कार्य समिति ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे का प्रस्ताव नामंजूर किया। -आंधप्रदेश में वाई एस आर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। -ओडिसा में भीषण लू के कारण जनजीवन प्रभावित। -खेलों में भारतीय पुरूष कम्पांउड टीम ने तुर्की में तीरंदाजी विश्वकप में कांस्य पदक जीता।